साइबर ठगी के 15 पीड़ितों के खाते में 20 लाख कराए वापस
बांदा, मई 27 -- बांदा। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने विभिन्न माध्यमों से साइबर ठगी का शिकार हुए 15 पीड़ितों के खाते में कुल 20,34,118 रुपये वापस कराए हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बताया कि मौजूदा में साइबर अपराधी लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा, निवेश, पार्ट टाइम जॉब, व्यापार में कम समय में अधिक लाभ, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए अपने जाल में फंसाकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
साइबर ठगी के तरीके साथ ही ठगों ने लोगों की मानवीय संवेदनाओं एवं भावनात्मक कमजोरियों का फायदा उठाते हुए स्वयं अथवा परिजनों के गंभीर रूप से बीमार होने, आकस्मिक दुर्घटना, चिकित्सा उपचार हेतु तत्काल धनराशि की आवश्यकता होने जैसे भावनात्मक बहाने बनाकर भी लोगों से ऑनलाइन ठगी कर लेते हैं। कई मामलों में साइबर अपराधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.