साइबर ठगी के 13 माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर, सितम्बर 9 -- थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव के चहारमपट्टी पुरवा निवासी अंकित कुमार सिंह के खाते से साइबर ठगों ने 84 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के करीब 13 महीने बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर केराकत कोतवाली में एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अंकित के अनुसार 23 जुलाई 2025 को उसके मोबाइल नंबर पर कॉल फॉरवर्ड कराकर खाते से 84 हजार रुपये निकाल लिए गए। जानकारी होने पर उसने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ में भी शिकायत की गई। पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर धनराशि वापस कराने और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद सोमवार शाम इंस्पेक्टर अमरेंद्र पांडेय ने एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.