सोनभद्र, मार्च 8 -- सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को पुलिस की साइबर टीम ने राहत दिलाते हुए उसके खाते से निकली गई 10101 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया है।अनपरा थाना क्षेत्र के गरबन्धा निवासी श्याम नारायण चौधरी के साथ 31 अक्टूबर 2025 को साइबर ठगी की घटना हुई थी। बताया जाता है कि पीड़ित ने सहायता के लिए हिताची कस्टमर केयर पर फोन किया था, जहां से उसे एक अन्य मोबाइल नंबर दिया गया। उस नंबर पर संपर्क करने पर अज्ञात साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से कुल 10,101 रुपये निकाल लिए।घटना के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.