मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। साइबर थाने की पुलिस ने लोन की राशि एक मुश्त चुकाने के नाम पर की गई 1.28 लाख रुपये की ठगी की राशि पीड़ित के खाते में वापस दिलवाई है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि दरभंगा जिले के कमतौल थाना के रतनपुर निवासी शेखर ठाकुर मुजफ्फरपुर में अहियापुर के सरस्वती नगर मोहल्ला में रहते हैं। बीते साल छह अक्टूबर को शेखर ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि लोन की राशि एक मुश्त चुकाने के नाम पर 1.28 लाख रुपये की ठगी की गई थी। जिन नंबरों पर रुपये लिए गए थे, उसके खाते से रुपये होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस दिलवा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.