साइबर ठगी के सात मामलों में 22.34 लाख की धोखाधड़ी
फतेहपुर, जुलाई 17 -- फतेहपुर। साइबर ठगी के सात मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली, थरियांव और राधानगर थानों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन मामलों में ऑनलाइन निवेश, कारोबार, पार्सल और अन्य झांसे देकर लोगों से कुल 22 लाख 34 हजार 561 रुपये की साइबर ठगी की गई है। सभी पीड़ितों ने पहले राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अब संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सदर कोतवाली के कुसुमकुंज चौधराना निवासी प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अलग-अलग तिथियों में उनके उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और इंडियन बैंक खातों से कुल दो लाख 52 हजार 62 रुपये निकाल लिए गए। महमूदपुर सिविल लाइन निवासी सर्वेश कुमार ने चिटफंड में निवेश का झांसा देकर तीन लाख 71 हजार 999 रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.