हमीरपुर, जुलाई 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। स्थानीय साइबर क्राइम थाना की प्रभावी कार्रवाई के बाद साइबर ठगी के शिकार 15 पीड़ितों के खातों में एक लाख से अधिक की धनराशि वापस कराई गई। इससे पीडितों ने राहत महसूस की है। एसपी मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण कर संबंधित बैंक, वित्तीय संस्थानों एवं अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित करते हुए धनराशि को होल्ड एवं वापस कराए जाने की प्रभावी कार्रवाई की जाती है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: साइबर ठगी के 85 हजार रुपये खाते में वापस कराएसाइबर क्राइम थाना की भूमिका साइबर क्राइम थाना प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम थाना द्वारा प्राप्त प्रार...