समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- समस्तीपुर। साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस ने एक पीड़ित को उसके ठगी के 25 हजार 760 रूपये वापस कराया है। पीड़ित की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विशंभरपुर एलौथ निवासी राजेन्द्र साह के रूप में की गई है। पीड़ित के खाते से ऑनलाइन माध्यम से 25 हजार 760 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर साइबर थाने ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि-सम्मत प्रक्रिया अपनाई और सोमवार को पीड़ित के खाते में पूरी राशि 25 हजार 760 रुपये वापस करा दी। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.