मेरठ, जून 20 -- थाना सरूरपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक के 9 हजार रुपये वापस कराए हैं। पीड़ित ने अपने बैंक खाते से नौ हजार रुपये कट जाने की शिकायत शुक्रवार को एनसीआरपी पोर्टल एवं हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई थी। साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना सरूरपुर की साइबर यूनिट ने मामले को गंभीरता से लिया। टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक और मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की। इसके बाद पीड़ित की ठगी गई पूरी धनराशि 9 हजार रुपये उसके खाते में वापस करा दी गई। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव सिंह और उपनिरीक्षक हिमांशु गौतम की प्रमुख भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...