जौनपुर, मार्च 10 -- जौनपुर। साइबर ठगी के एक मामले में सरायख्वाजा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित युवक को 1.48 लाख रुपये वापस दिलाए हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबंधित बैंक खाते से धनराशि वापस कराई गई। साइबर ठगों ने ऑनलाइन माध्यम से झांसा देकर पीड़ित के खाते से बड़ी धनराशि ट्रांसफर करा ली थी। हालांकि पुलिस ने पीड़ित की पहचान उजागर नहीं की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान ठगी की गई रकम को चिन्हित कर उसे होल्ड कराया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित को वापस दिलाई गई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार वर्मा तथा कांस्ट...