इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा, संवाददाता। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी का शिकार हुए युवक के 12 लाख 77 हजार रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया है। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पूठन निवासी सुमेन्द्र फौजी को साइबर ठगों ने टेलीग्राम ऐप के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा दिया था। झांसे में आकर पीड़ित ने यूपीआई के जरिए अलग-अलग खातों में कुल 21 लाख 48 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 56.93 लाख रुपये ठगे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तत्काल तकनीकी और बैंकिंग माध्यमों से...