औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि साइबर ठगी का शिकार हुए दो युवकों के खाते में साइबर थाना की टीम के प्रयास से रुपए वापस हो गए। औरंगाबाद नगर थाना के शाहपुर निवासी लालचंद प्रसाद के पुत्र अनुज कुमार के बैंक खाते से 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। इस मामले में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। साइबर थाना के प्रयास से उक्त रुपए उनके खाते में वापस हो गए। इसी तरह सदर प्रखंड के फेसर थाना के रघौलिया गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र विश्वजीत कुमार के साथ 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। साइबर अपराधियों ने उनके खाते से यह रुपए उड़ा लिए थे। इस मामले में साइबर थाना टीम के प्रयास से रुपए वापस हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.