हमीरपुर, जून 27 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। भाजपा नेता के इंडियन बैंक सुमेरपुर की शाखा में संचालित खाते से 20 दिन पूर्व हुई 1,98,996 रुपए की साइबर ठगी का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उच्चाधिकारियों से कार्रवाई और धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

साइबर ठगी का विवरण कस्बा निवासी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन व चार जून को उनके इंडियन बैंक के बचत खाते से कुल 1,98,996 रुपए की धनराशि साइबर ठगी के जरिए निकाल ली गई। उन्होंने छह जून को साइबर थाना हमीरपुर और इंडियन बैंक सुमेरपुर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के बाद साइबर ठगों के कई बैंक खातों को फ्रीज कराया गया, जिनमें से 1,09,396 रुपए की राशि अभी भी फ्रीज बताई जा रही है।

पुलिस और न्याय की मांग पीड़ित के अनुसार...