बलिया, नवम्बर 21 -- फेफना। स्थानीय थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में पीड़ित के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खाते में 71 हजार 551 रुपए वापस करा दिए। थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित सरोज कुमार गिरी (निवासी छोटकी नरही-चेरुईया) ने 84 हजार 425 रुपए की ऑनलाइन ठगी की शिकायत की थी। सूचना के आधार पर साइबर टीम ने पीड़ित के बैंक में 71 हजार 551 रुपए खाते में वापस कराए। शेष धनराशि के लिए भी कार्यवाही चल रही है। पुलिस टीम में प्रभारी एसआई शिवम कुमार वर्मा, कास्टेबल अश्वनी कुमार मिश्र शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.