साइबर ठगी के शिकार दंपती को 66 हजार रुपये वापस कराए
गोरखपुर, अगस्त 5 -- गोरखपुर। 18 जुलाई 2026 को साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर एक महिला के बैंक खाते से 94,499 रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। पीड़ित के पति ने मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद थाना राजघाट की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक और संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया। ठगी की राशि में से 66,254 रुपये महिला के खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.