हरदोई, जून 1 -- हरदोई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जून माह में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार तीन व्यक्तियों को राहत दिलाते हुए कुल 1,84,500 रुपये वापस कराए हैं। मई 2026 के दौरान पीड़ितों ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित किया। ठगी गई रकम होल्ड कराकर पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहने और साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...