उन्नाव, अप्रैल 3 -- उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के तीन पीड़ितों के खातों में फ्रीज कराई गई पूरी धनराशि वापस कराकर राहत दिलाई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम खेड़ा जेल रोड निवासी शादिक अहमद से 25 हजार रुपये, कब्बा खेड़ा निवासी गोविंद यादव से 10 हजार रुपये तथा राजेपुर निवासी संतोष कुमार कुशवाहा से 15 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। तीनों पीड़ितों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में सक्रियता दिखाते हुए सदर कोतवाली की साइबर टीम ने कार्रवाई कर फ्रॉड की गई पूरी रकम संबंधित खातों में रिफंड करा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.