साइबर ठगी के शिकार को वापस मिले 51 हजार
सोनभद्र, जून 2 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली पुलिस और साइबर सेल की सतर्कता से साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को उसकी पूरी 51 हजार रुपये धन राशि वापस मिल गई। शांति नगर गनियारी रोड वैढन निवासी राहुल कुमार सोनी ने साइबर अपराध की शिकायत में बताया था कि साइबर ठगों ने उनके खाते से 51 हजार की राशि किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर ली थी। प्रयास और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप 1 जून को राहुल सोनी की पूरी राशि 51 हजार वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर फरियादी ने सिंगरौली पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.