साइबर ठगी के शिकार को वापस मिले 40 हजार रुपये
बलिया, जून 21 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस की सक्रियता और साइबर हेल्प डेस्क के प्रयासों से साइबर ठगी के शिकार एक युवक को उसकी गाढ़ी कमाई वापस मिल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी किए गए 39 हजार 965 रुपये की धनराशि होल्ड कराकर शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई।कठौड़ा निवासी अजय राय ने एनसीआरपी (राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 दिसंबर 2025 को साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर उनके कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 39 हजार 965 रुपये स्थानांतरित कर लिए थे। शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.