साइबर ठगी के शिकार आठ लोगों को पुलिस ने लौटाए 1.34 लाख
बुलंदशहर, अगस्त 2 -- साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जुलाई माह में ऑनलाइन ठगी के शिकार आठ लोगों के 1,34,514 रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराए। इस कार्रवाई से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली। कोतवाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने साइबर फ्रॉड से संबंधित सभी शिकायतों पर कार्रवाई शुरू की। साइबर सेल और संबंधित बैंकों से लगातार समन्वय स्थापित कर ठगी की गई रकम को समय रहते होल्ड और फ्रीज कराया गया। पुलिस टीम के प्रयासों के बाद पूरी धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।राशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता, एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.