साइबर ठगी के लिए खुलवाते थे फर्जी पते पर बैंक में खाते, तीन दबोचे गए
लखनऊ, जुलाई 23 -- मध्य जोन की साइबर सेल, हजरतगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने साइबर ठगी की रकम को जालसाजों तक पहुंचाने के आरोप में एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी साइबर जालसाजों के लिए काम करते थे। इन लोगों ने फर्जी नाम, पते की आईडी बनाकर बैंकों में अलग-अगल खाते खुलवाए। फिर साइबर ठगी से आने वाली रकम में से अपना कमीशन निकालकर बाकी रुपया जालसाजों को भेज देते थे। इस तरह से हर माह एक-एक आरोपी 40 से 45 हजार रुपए कमाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से काफी मात्रा में आधार कार्ड, एटीएम आदि बरामद किया है। एडीसीपी मध्य जितेंद्र दुबे ने बताया कि मूल रूप से बदायूं बिसौली निवासी वरुन कांत, फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद सिठऊपुर निवासी प्रेम कुमार उर्फ विमल और एक युवती को पकड़ा गया है। वरुन पीजीआई के वृंदावन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.