साइबर ठगी के रुपये लाने को बना रहे थे फर्जी क्यूआर बॉक्स, बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ संवाददाता, जून 11 -- साइबर फ्रॉड के लिए खुले म्यूल खातों को मर्चेंट खाते में बदलकर फर्जी तरीके से उसका क्यूआर बॉक्स (ऑनलाइन पेमेंट में प्रयोग होने वाला साउंड बॉक्स) बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए यूपी के गोरखपुर की कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मर्चेंट खाते के लिए क्यूआर बॉक्स को साइबर ठगों को बेचकर मुनाफा कमा रहे थे। मास्टरमाइंड पहले एक ऑनलाइन पेमेंट कंपनी में क्यूआर कोड का साउंड बॉक्स बेचता था, फिर उसने ही अपने एक साथी की मदद से साइबर ठगी का धंधा चला लिया। आरोपियों के पास से 40 गत्ते में रखा 1308 क्यूआर डिब्बा, 866 स्कैनर, मोबाइल फोन व पांच सिम बरामद हुए हैं। आरोपियों को कोर्ट से जेल भेजा दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला गुनाकर निवासी संकेत राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.