नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Cyber Crime: साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (सीसीएसयू) ने साइबर ठगी की राशि को क्रिप्टोकरेंसी में बदल कर विदेश भेजने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। इस गिरोह ने देश भर में 14.67 करोड़ रुपये से अधिक राशि की ठगी की। इस गिरोह का चीन के अपराधियों से साथ कनेक्शन का पता चला है। सीसीयू ने पटना साइबर थाने के सहयोग से कंकड़बाग के तीन और हिलसा नालंदा के एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरोह के अन्य शातिरों को दबोचने में जुट गई है। आरोपितों के पास से छह बैंक पासबुक, 13 एटीएम कार्ड, 10 चेकबुक, चार मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड सहित मुहर व क्यूआर पेमेंट कोड आदि मिले हैं। म्यूल अकाउंट के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान साइबर अपराध से अर्जित अवैध धनराशि को बैंक खातों के माध्यम से निकालकर अपराधियों एवं विदेशी संचालकों तक पह...