साइबर ठगी के मामलों में जोधपुर न्यायालय ने भेजे समन
हाथरस, अगस्त 28 -- सहपऊ। कस्बा एवं क्षेत्र में साइबर ठगी से जुड़े मामलों में उस समय खलबली मच गई, जब जोधपुर न्यायालय से जारी समन तामील कराने के लिए जोधपुर पुलिस टीम सहपऊ पहुंची। पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर संबंधित लोगों की तलाश कर उन्हें समन तामील कराने की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त बताए जा रहे लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। बताया गया है कि कस्बा एवं क्षेत्र के कुछ लोगों के नाम साइबर ठगी से जुड़े मामलों में सामने आए हैं। इन मामलों में जोधपुर न्यायालय की ओर से संबंधित व्यक्तियों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किए गए हैं। इन्हीं समन की तामील कराने के लिए जोधपुर पुलिस टीम क्षेत्र में पहुंची। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर संबंधित लोगों की जानकारी जुटाकर न्यायालय के आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.