साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, मई 17 -- खटीमा संवाददाता। खटीमा में साइबर ठगों ने एक अधेड़ को निशाना बनाकर उसके बैंक खाते से 3.40 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंजाबाग निवासी कृष्ण चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता पीएनबी में है। 15 मई को वह घर पर थे, तभी उनके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने के लगातार संदेश आए। ठगों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 2.50 लाख, 60 हजार और तीन बार 10-10 हजार रुपये निकाल लिए। इस तरह कुल 3 लाख 40 हजार रुपये खाते से डेबिट हो गए। यह भी पढ़ें- एपीके फाइल इंस्टॉल कराकर खाते से उड़ाए 5.49 लाख रुपये पीड़ित ने बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो बैंक कर्मियों ने साइबर फ्रॉड की आशंका जताई। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर पूरी जानकारी दी और मांगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.