देवघर, अगस्त 31 -- देवघर। धनबाद साइबर थाना में दर्ज साइबर ठगी के एक मामले में देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले दो आरोपियों के नाम-पते का सत्यापन करने पहुंचे।

शिकायत और जानकारी पुलिस टीम ने मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी । स्थानीय पुलिस की सहयोग से धनबाद पुलिस थाना क्षेत्र में जा कर मामले के बारे में जानकारी लेने के बाद आरापी का सत्यापन किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के नाम-पते का सत्यापन कर नोटिस तामिला किया है। मिली जानकारी के अनुसार धनबाद साइबर थाना कांड संख्या 29/2022 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420 तथा आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। मामले में कुंडा थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव, चांदडीह पोस्ट क्षेत्र निवासी पिंकू दास, पिता लक्ष्मण दास तथा सिकंदर दास, पिता रामचंद दास का नाम आरोपियों के रूप मे...