देवरिया, मार्च 18 -- महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दिल्ली में करीब ढाई महीने पूर्व हुई 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के दौरान गोरखपुर के चार युवको की संलिप्तता सामने आने के बाद इस मामले की कड़ियां महुआडीह थाना क्षेत्र से कुछ युवकों से भी जुड़ रही है, जिसके चलते मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने क्षेत्र में एक बार फिर छापेमारी की।दिल्ली निवासी दिव्या कुमार के बैंक खाते से साइबर ठगों ने करीब ढाई महीने पहले 27 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। मामले की जांच में जुटी दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन दिन पूर्व महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा गांव निवासी यूसुफ (40) पुत्र इस्माइल को गिरफ्तार किया था और पूछताछ के बाद उसे अपने साथ दिल्ली ले गई थी। पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों के न...