काशीपुर, अप्रैल 8 -- अनुराग गंगोला, काशीपुर। साइबर सेल रुद्रपुर से प्राप्त डेटा के आधार पर कोतवाली काशीपुर और कुंडा क्षेत्र में दो अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से हो रही साइबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार इन खातों का उपयोग देशभर में ठगी की रकम को खपाने के लिए किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसएसआई कोतवाली काशीपुर नवीन बुधानी ने बताया कि साइबर सेल की रिपोर्ट में दर्ज खाते को एनसीआरपी पोर्टल पर जांचने पर यह खाता विभिन्न राज्यों के थानों में दर्ज 68 शिकायतों से जुड़ा पाया गया। इस आधार पर एक्सिस बैंक के अज्ञात खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, कुंडा कोतवाली की सूर्या पुलिस चौकी के एसआई गणेश दत्त भट्ट ने भी एक अन्य मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में सामने आया कि बैंक ऑफ बड़ौद...