सोनभद्र, जून 13 -- बीजपुर। स्थानीय पुलिस की साइबर टीम ने ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी से निकाली गई 4450 रुपये की धनराशि वापस कराया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम झीलों निवासी कमलेश पुत्र कृष्ण माधव के साथ अज्ञात व्यक्ति ने 4,450 रुपये की ठगी की थी। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर जांच शुरू की, आरोपी का पता लगाया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद संबंधित बैंक शाखा से ईमेल के माध्यम से पत्राचार कर पीड़ित के खाते में 4450 रुपये की धनराशि वापस कराई। यह भी पढ़ें- दो पीड़ितों के खाते में 11,729 रुपये कराया वापस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...