साइबर ठगी के पीड़ित को वापस दिलाए 40 हजार
गोंडा, जुलाई 30 -- मेहनौन। कोतवाली इटियाथोक की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के पीड़ित अकबर अली के खाते में 40,589 रुपये वापस कराए हैं। क्षेत्र के सिकलिक पुरवा विजयगढ़वा निवासी अकबर अली पुत्र मजीद ने साइबर हेल्पडेस्क में शिकायत दर्ज कराई कि साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। शिकायत मिलते ही पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपदीय साइबर सेल के सहयोग से संबंधित बैंक और इंटरमीडियरी से संपर्क स्थापित किया। आवश्यक तकनीकी एवं बैंकिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद पीड़ित के खाते में पूरी 40,589 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। यह भी पढ़ें- Shamli News: साइबर सेल की तत्परता से ठगी के 36 हजार रुपये पीड़ित को वापस मिले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.