साइबर ठगी के पीड़ित के 4.23 लाख वापस कराए
बांदा, अप्रैल 3 -- बांदा। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने साइबर ठगी के पीड़ित के खाते में कुल 4 लाख 23 हजार 200 रुपये वापस कराए हैं । थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले शिवबरन पुत्र श्रीचन्द्र के 423200 रुपये बैंक एकाउंट से निकाल लिए गए थे। पीड़त ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रुपये वापस कराए हैं। साइबर थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.