गोंडा, जून 20 -- खरगूपुर। साइबर ठगों ने पांच लोगों के खाते से ठगी करके 31 हजार चार सौ रुपए निकाल लिया। साइबर सेल तथा साइबर हेल्प डेस्क टीम के प्रयास से पुलिस ने रुपए लोगों को वापस कराए। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले पांच व्यक्तियों से ठगी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि साइबर सेल गोंडा तथा थाना खरगूपुर पोर्टल टीम में शामिल वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार नितेश मणि त्रिपाठी व महिला आरक्षी वंदना तिवारी के प्रयास से सभी लोगों को धनराशि उनके बैंक खातों में वापस कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...