साइबर ठगी के पीड़ितों को वापस मिलेगा फंसा पैसा
फरीदाबाद, जुलाई 12 -- पलवल। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को राहत देने के लिए गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि इस प्रणाली के माध्यम से साइबर ठगी में फ्रीज की गई राशि को निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद वापस दिलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर क्राइम पोर्टल पर सूचना दें। समय पर शिकायत मिलने से राशि को फ्रीज कर वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- 50 हजार तक की साइबर ठगी में बिना केस लौटेगी रकम, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.