साइबर ठगी के नौ लाख रुपये मंदिर समित के खाते में मंगाए, दो गिरफ्तार, आठ लाख बरामद
शामली, अगस्त 22 -- थानाभवन थाना एवं साइबर सैल पुलिस ने दिल्ली में पति को एनडीपीएस में गिरफ्तार करने की धमकी देकर महिला को डिजिटल अरेस्ट 42 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की गयी। उक्त ठगी की रकम से नौ लाख की रकम हसनपुर लुहारी स्थित स्टेट बैंक की शाखा के खाते में भेजी गई। यह खाता संत शिरोमणि रविदास मंदिर ग्राम बाढ़ थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर के नाम से खुला था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इसमें तीन लोगों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि उक्त रकम इन लोगों ने तीस प्रतिशत कमीशन के लालच में मंगाई थी। उक्त रकम निकालकर इन्हें ठगों को देनी थी। इसकी तीस प्रतिशत राशि इन्हे कमीशन के रूप में मिलनी थी लेकिन पुलिस ने बैंक खातों से उक्त रकम निकालते ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.