नोएडा, अगस्त 31 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध के लगातार बदलते तरीकों से निपटने और मामलों की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को एक दिवसीय साइबर जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण, तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल और साइबर अपराध की प्रभावी विवेचना के तरीके बताए गए। कार्यशाला का आयोजन सहायक पुलिस आयुक्त साइबर विवेक रंजन राय के नेतृत्व में किया गया। इसमें साइबर क्राइम थाना, जोनल साइबर सेल, आईटी सेल में तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा वर्ष 2023 बैच के सभी उपनिरीक्षकों और कमिश्नरेट के विभिन्न थानों पर बने साइबर हेल्पडेस्क में तैनात पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। साइबर क्राइम मुख्यालय उत्तर प्रदेश द्...