फरीदाबाद, जुलाई 24 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। एक मामले में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर और दूसरे में ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगे गए। पहले मामले में सेक्टर-9 निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि टेलीग्राम पर निवेश संबंधी विज्ञापन देखकर उसने रकम जमा कर दी। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी लाभ दिखाकर रिटर्न चार्ज और जीएसटी के नाम पर अलग-अलग भुगतान करवाए। महिला से कुल करीब 1.39 लाख रुपये ठग लिए गए। यह भी पढ़ें- मुनाफे के लिए दो महिलाओं ने लाखों गंवाएजांच की प्रक्रिया जांच के दौरान पुलिस ने राजस्थान के बूंदी जिले से अखिलेश और चिरंजीलाल को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि...