फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में निवेश और फर्जी ई-मेल के जरिए लाखों रुपये की ठगी की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क खंगाल रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, साइबर थाना सेंट्रल में दर्ज मामले में सेक्टर-19 निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि वह शेयर मार्केट में निवेश की जानकारी के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रही थी। इसी दौरान एक लिंक के जरिए वह एक चैरिटी ग्रुप के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गई। ग्रुप में जुड़े लोगों ने उसे ज्यादा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से निवेश करने के लिए प्रेरित किया। झांसे में आकर महिला ने कुल 17.42 लाख रुपये जमा कर दिए, लेकिन बाद में न तो कोई लाभ मिला और न ही रकम वा...