बिहारशरीफ, मार्च 20 -- साइबर ठगी के दो मामले में सवा लाख रुपए उड़ाये शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइबर ठगी के दो अलग - अलग मामलों में सवा लाख रुपये की निकासी कर ली गई है। दोनों मामले में अलग - अलग एफआईआर साइबर थाने में दर्ज करायी गयी है। शहर के पटेल चौक के पास एक एटीएम में निकासी के दौरान गिरिहिंडा के विनोद शर्मा का एटीएम कार्ड फंस गया। एटीएम के स्क्रीन पर आये हेल्प नंबर पर युवक ने जब फोन किया तो एटीएम का पिन नंबर मांगा गया। परंतु, युवक ने पिन नंबर नहीं दिया। बाद में एटीएम से 25 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। वहीं, मकदुमपुर के कुंदन कुमार का एटीएम कार्ड खो गया था। दूसरे दिन लखीसराय में एटीएम कार्ड से एक लाख रुपया निकाल लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.