साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी एटीएम बरामद
देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। एसपी सौरभ के निर्देशानुसार साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के मार्गदर्शन में साइबर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से फर्जी एटीएम कार्ड, दूसरे के नाम से लिया गया सिम कार्ड जब्त किया है। बताया कि दूसरे के नाम से लिया गया सिम कार्ड के जरिए आरोपियों ने साइबर ठगी कर लाखों रुपए कमाए। लोगों से ठगी करने के बाद सभी मिलकर एटीएम मशीन से रुपए निकाल सहयोगियों के बीच बांटने का काम करते थे। साइबर डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी साइबर ठगों को एटीएम कार्ड और सिम कार्ड उपलब्ध करते थे। साथ ही ठगी से प्राप्त राशि को एटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.