इटावा औरैया, जुलाई 1 -- चकरनगर। साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ चकरनगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उनके घरों पर नोटिस चस्पा कराया और मुनादी कराई। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया चकरनगर थाने में दर्ज साइबर ठगी के मुकदमे में आरोपी रोहित निवासी सिद्धपुरा जाटव कॉलोनी थाना मुरार ग्वालियर व अभिनव नरवरिया निवासी न्यू खेड़ा पट्टी कॉलोनी किला गेट थाना पड़ाव ग्वालियर कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इस पर कोर्ट से धारा 84 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया गया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के घरों के मुख्य दरवाजों और गांव के प्रमुख स्थानों पर नोटिस चस्पा किए व डुगडुगी बजवाकर मुनादी भी कराई। यह भी पढ़ें- फरार दो आरोपियों के विरूद्ध कुर्की की प्रक्रिया शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...