पटना, जनवरी 21 -- साइबर अपराध के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक पनवार ने बुधवार को साइबर ठगी के मामले के दो आरोपितों नीतीश कुमार और लालू कुमार के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत संज्ञान लिया। दोनों को कोर्ट में उपस्थिति के लिए समन जारी किया है। साइबर पुलिस ने अनुसंधान के दौरान पाया कि आरोपितों ने एक संगठित साजिश के तहत साइबर धोखाधड़ी में लिप्त हैं। आरोपित ऑनलाइन लोन और आधार केवाईसी अपडेट के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन प्रकाशित करते थे। जब लोग विज्ञापन के माध्यम से संपर्क करते थे तो आधार क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी का लिंक भेजते थे। उस लिंक पर पीड़ितों से व्यक्तिगत विवरण भरवाए जाते थे और फिर उनसे ठगी कर ली जाती थी। साइबर पुलिस ने इन दोनों के पास से कई मोबाइल फोन, रुपए और वीजा कार्ड बरामद किये हैं। इन वस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.