नई दिल्ली, मार्च 27 -- Cyber Fraud: बिहार पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग एप के जरिए भारत, दुबई, श्रीलंका, नेपाल सहित कई देशों के लोगों से ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधियों को दबोचा है। शातिर फर्जी प्लेटफॉर्म और लालच भरे ऑफर से लोगों को जाल में फंसाकर उनसे करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। राज्य में साइबर ठगों का जाल बढ़ता ही जा रहा है। आजकल गैस सिलेंडर बुकिंग, गाड़ियों के चालान, बैंक स्टेटमेंट के नाम पर भी ठगी की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 21 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित अलग-अलग तरीकों से लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे जुए की लत लगाकर बड़ी रकम ठगते थे। ये लोग फर्जी गेमिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर निवेश और इनाम का झांसा देते थे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.