सिद्धार्थ, मार्च 21 -- इटवा। साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला को इटवा पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। पुलिस और साइबर सेल टीम की सक्रियता से शिकायतकर्ता के खाते से अज्ञात खाते में ट्रांसफर हुए तीन लाख रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि सैनी निवासी पीड़िता करोड़पति पत्नी सत्यप्रकाश द्विवेदी ने साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित जांच शुरू की और तकनीकी माध्यमों से धनराशि रिकवर कर पीड़िता के खाते में वापस कराई गई। इस कार्रवाई में एसआई नागेंद्र सिंह, कांस्टेबल विपुल कुमार राय, महिला आरक्षी श्रीयंका सिंह, मंजू शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.