वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। साइबर क्राइम टीम ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और थाने की नकली सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों की जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज, नकली सत्यापन रिपोर्ट और नकदी बरामद हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध विदुष सक्सेना शनिवार को साइबर थाने में बताया कि आरोपियों में शिवपुर थाना क्षेत्र के चमांव निवासी 76 वर्षीय बलराम दास और 56 वर्षीय जनार्दन सिंह शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों के अभियुक्तों से संपर्क कर पैसे लेकर जमानतदार उपलब्ध कराता था। इसके लिए गैंग के सदस्य आधार कार्ड और पैन कार्ड में नाम-पता बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। इसके बाद ब...