रुद्रपुर, मार्च 16 -- दिनेशपुर, संवाददाता। पंजाब के पटियाला से आई साइबर पुलिस की टीम ने दिनेशपुर क्षेत्र के एक गांव में दबिश देकर साइबर ठगी के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद पुलिस उसे पंजाब ले गई। जानकारी के अनुसार, पटियाला साइबर पुलिस के एसआई बलजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ सोमवार को दिनेशपुर थाने पहुंचे और आमद दर्ज कराने के बाद निकटवर्ती धर्मनगर गांव में दबिश दी। यहां से पुलिस ने दिलीप व्यापारी नामक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि दिलीप के खिलाफ पंजाब में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने ऑनलाइन ठगी के जरिए कई लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच के दौरान आरोपी के दिनेशपुर क्षेत्र में होने की जानकारी मिलने पर पटियाला साइबर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.