फरीदाबाद, मार्च 14 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 17.42 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक बैंककर्मी है। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसदीप सिंह सोढ़ी निवासी बाबा फरीद नगर, गांव सेहोरा (जम्मू) और मोहम्मद मजीद निवासी गांव सिब्बा, जिला जम्मू के रूप में हुई है। मामले की जांच के दौरान साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 13 मार्च को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जसदीप सिंह सोढ़ी जम्मू में निजी बैंक में काम करता है। उसने आरोपी मोहम्मद मजीद का बैंक खाता खुलवाकर ठगों को उपलब्ध करवाया था। उक्त खाते में ठगी के करीब 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.