मथुरा, अप्रैल 29 -- मथुरा। थाना शेरगढ़ पुलिस टीम ने साइबर ठगी के आरोप में वांछित चल रहे 25 हजार के दो इनामियों को पैगांव तिराहे के समीप से मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ अजय किशोर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह उप निरीक्षक महावीर सिंह, सतेन्द्र सिंह ने गांव पैगांव तिराहा से थोड़ा आगे चेकिंग के दौरान साइबर ठगी के आरोप में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी नासिर उर्फ काला उर्फ नदीम निवासी गंजावास, विशम्भरा और मुख्तियार निवासी विशम्भरा,शेरगढ़ को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल, चार आधार कार्ड फोटो कॉपी, दो सिम कार्ड बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ ने बताया कि पकड़े गये शातिर किस्म के साइबर बदमाश हैं। यह भोले भाले लोगो को बातों मे लगाकर, नौकरी का लालच देकर ठगी क...