फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवादददाता। साइबर थाना एनआईटी टीम ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 87 लाख 60 हजार रुपये की ठगी में की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजीत निवासी मंदौली, दिल्ली और आकाशदीप निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हरजीत ने एक व्यक्ति मुकुल से बैंक खाता लेकर उसे आगे आकाशदीप को सौंप दिया था। इस खाते में करीब 2 लाख रुपये आए थे। मुकुल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस प्रवक्ता नेबताया कि सेक्टर-21 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि गत वर्ष अक्तूबर माह में वह यूट्यूब पर वीडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.