साइबर ठगी के आरोप में छह गिरफ्तार, भेजा जेल
देवघर, मई 20 -- देवघर, प्रतिनिधि जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ व जब्त मोबाइल की जांच करने के बाद साक्ष्य प्राप्त हुआ। उस आधार पर सभी की स्वास्थ्य जांच के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार आरोपियों पर फर्जी तरीके से विभिन्न कंपनियों के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और एक प्रतिबिंब सिम बरामद किया गया है। एसपी के अनुसार साइबर डीएसपी के निर्देश में 18 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.