आगरा, अप्रैल 15 -- लाखों रुपये की साइबर ठगी के आरोपित गुलशन राजोरिया निवासी उत्तर नगर नई दिल्ली को राहत मिल गई है। अदालत ने आरोपित का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया है। आरोपित की ओर से अधिवक्ता जैकी सिंह ने तर्क दिए। वादी मनोज कालरा ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में वर्ष 2016 से छह पॉलिसी संचालित थीं। 18 मार्च 23 को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस से फोन कर उसे एक पॉलिसी परिपक्व होने की जानकारी दी गई। जिसका पेमेंट 3.91 लाख रुपये है। उसे छह पॉलिसी बंद कर एक पॉलिसी कराने पर अच्छा मुनाफा होने की जानकारी दी गई। जिस पर वादी ने खाते में जमा करने को 32 लाख रुपये उन्हें ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जब उसने पॉलिसी की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि उसकी पॉलिसी में कोई पैसा जमा नहीं हुआ है। उक्त मामल...