मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- कोर्ट ने साइबर ठगी गिरोह के एक सदस्य की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया। आरोपी के विरुद्ध फुगाना थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। एडीजीसी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि फुगाना थाना में18 फरवरी को सचिन निवासी सिंगल स्टोरी, नई बस्ती नंदग्राम, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 12 एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक की पासबुक बरामद हुई थी। आरोपी द्वारा देश-विदेश में साइबर ठगी का गिरोह चलाने वालों को बैंक खाते उपलब्ध कराए जाते थे। शुक्रवार को आरोपी सचिन ने जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी के पीठासीन अधिकारी सीताराम ने उसकी जमानत को खारिज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.